Disaster
दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर सिलेंडर धमाका, तीन की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG
8NewsNetwork
19 August 2026 at 08:03 pm

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG री-फिलिंग पंप पर सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब पंप का कर्मचारी एक ट्रक में CNG भर रहा था। इसी दौरान ट्रक के सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Category
Disaster