मेरठ: शोषित क्रांति दल ने CO ब्रह्मपुरी कार्यालय का किया घेराव, एससी/एसटी एक्ट लगाने और SHO को बर्खास्त करने की मांग
मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में दलित समाज के खिलाफ जातिसूचक, अभद्र और अश्लील टिप्पणियों के मामले को
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में दलित समाज के खिलाफ जातिसूचक, अभद्र और अश्लील टिप्पणियों के मामले को लेकर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी टीपी नगर अरुण कुमार मिश्रा के खिलाफ जुलूस निकालकर CO ब्रह्मपुरी रामप्रकाश के कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि 6 अगस्त को मोहकमपुर निवासी चीकू, पवन और उनके अन्य साथियों द्वारा दलित समाज के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित, अभद्र एवं अश्लील टिप्पणियां की गई थीं। इस मामले में समाज के लोगों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शोषित क्रांति दल ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी टीपी नगर अरुण कुमार मिश्रा ने मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाईं। संगठन के अनुसार, थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में एससी/एसटी एक्ट नहीं बनता। मामले का मु0अ0सं.-423/26 बताया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले में एससी/एसटी एक्ट की लागू धाराएं जोड़ी जाएं और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने “थाना प्रभारी को बर्खास्त करो” के नारे लगाते हुए टीपी नगर थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। बताया गया कि CO ब्रह्मपुरी कार्यालय का घेराव करीब पौन घंटे तक चला।
प्रदर्शन के दौरान रोहित अंबेडकर, आलोक वर्मा, अशोक टकसालिया, आदेश राज, हेमंत जाटव, मयंक वर्मा, अमित, अनिकेत, सूरज, नीरज, उमेश प्रजापति, सुभाष, दिनेश कुमार एडवोकेट, राहुल कुमार, मुकेश, संगीता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।