तिलक नगर थप्पड़ कांड: युवक ने कहा- शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं हुई FIR
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद युवक साहिब सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है।
साहिब सिंह ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में आरोप लगाया कि मंत्री ने उनका फोन छीना, हाथ मोड़ा और थप्पड़ मारा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ आए कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और धमकी दी।
दरअसल, वायरल वीडियो में तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह सड़क की ऊपरी परत हाथ से उखाड़कर मंत्री प्रवेश वर्मा को दिखाते नजर आते हैं। इसके बाद मंत्री की ओर से वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का दृश्य सामने आया।
वहीं, प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सफाई देते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता ने उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और आवेश में आकर उन्होंने ऐसा किया।