G7 की ईरान को कड़ी चेतावनी, हूतियों को समर्थन और हथियार देना बंद करने को कहा
न्यूयॉर्क। दुनिया के प्रमुख विकसित देशों के समूह G7 ने यमन के हूती विद्रोहियों
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
न्यूयॉर्क। दुनिया के प्रमुख विकसित देशों के समूह G7 ने यमन के हूती विद्रोहियों को कथित समर्थन देने को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर G7 देशों के विदेश मंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र में बढ़ती हिंसक गतिविधियों पर चिंता जताई गई।
बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में G7 ने ईरान से हूती विद्रोहियों को हथियार और अन्य समर्थन देना तत्काल बंद करने की अपील की। समूह ने सऊदी अरब पर हाल में हुए हूती हमलों की भी कड़ी निंदा की। बयान में कहा गया कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
G7 ने हूती विद्रोहियों से सभी सैन्य गतिविधियां, हमले और धमकियां तुरंत रोकने का आह्वान किया। साथ ही समूह ने यमन की वैध सरकार के समर्थन और देश की एकता, संप्रभुता, स्वतंत्रता तथा क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
G7 में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं।