भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में GDP वृद्धि 7.8%
नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। सरकार की ओर
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.9 फीसदी दर्ज की गई थी।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में वास्तविक GDP बढ़कर 81.36 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 75.46 लाख करोड़ रुपये थी। आंकड़े वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GDP के इन आंकड़ों को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने इसे देश के लोगों की सामूहिक शक्ति का परिणाम बताते हुए कहा कि भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।