Sports
IND vs AFG 1st ODI: गुरबाज़ के तूफ़ानी शतक के बाद गिल ने दिलाई भारत को जीत, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त
धर्मशाला: भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया।
8NewsNetwork
13 June 2026 at 11:29 pm

Media via 8NewsNetwork
धर्मशाला: भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 102 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और आठ छक्के लगाए। गुरबाज़ ने 48 गेंदों में शतक पूरा कर नया रिकॉर्ड भी बनाया। �
भारत की ओर से वनडे डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। वहीं अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी ने दो-दो सफलताएँ हासिल कीं। �
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 34 और केएल राहुल ने तेज़ नाबाद 39 रन बनाए। �
इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में शुरुआती बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 17 जून को खेला जाएगा।
Related Category
Sports