JPSC-JSSC की विवादित परीक्षाएं रद्द, परिणाम और चयन भी निरस्त होंगे
रांची। झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के 24 दिन से जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
रांची। झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के 24 दिन से जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने TDPL के संचालन में हुईं JPSC-2014, JPSC-2011-2013 और JSSC-CGL परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही इन परीक्षाओं के जारी परिणाम और TDPL के माध्यम से हुए अभ्यर्थियों के चयन को भी रद्द किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। सरकार ने इससे पहले भी TDPL के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं की जांच कराने की बात कही थी।
इधर, आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका संघर्ष केवल परीक्षाएं रद्द कराने तक सीमित नहीं है। स्टूडेंट लीडर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि भविष्य में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जिसमें सरकार पारदर्शिता की गारंटी दे।
रांची में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले को आंदोलन के बीच बड़ा कदम माना जा रहा है।