NALSAR के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने नामांकन पर रोक का फैसला लिया वापस
दराबाद। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने हैदराबाद स्थित नेशनल
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
दराबाद। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) लॉ यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के ग्रेजुएट्स के वकील के तौर पर नामांकन पर लगाई गई रोक को वापस ले लिया है। इससे विश्वविद्यालय से पास आउट होने वाले कानून के छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
इससे पहले BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने देश की सभी राज्य बार काउंसिलों को निर्देश दिया था कि वे NALSAR के 2026 बैच के छात्रों को अगले आदेश तक अधिवक्ता के रूप में एनरॉल न करें।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह मामला NALSAR के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की मौजूदगी के विरोध से जुड़ा था। कुछ छात्रों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों को लेकर मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणियों के विरोध में उनके दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर आपत्ति जताई थी।
BCI ने इस अभियान में शामिल लोगों को लेकर NALSAR के कुलपति से तथ्यात्मक और प्रामाणिक रिपोर्ट भी मांगी थी। हालांकि, अब छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का फैसला वापस ले लिया गया है।