हापुड़: NCSC का सख्त रुख, जवाब न मिलने पर DM और SP को दोबारा नोटिस; 7 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
जातीय उत्पीड़न, अपहरण और जानलेवा हमले से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने हापुड़ के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के प्रति सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पहले जारी नोटिस का जवाब प्राप्त न होने पर 9 जुलाई 2026 को
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
हापुड़: जातीय उत्पीड़न, अपहरण और जानलेवा हमले से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने हापुड़ के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के प्रति सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पहले जारी नोटिस का जवाब प्राप्त न होने पर 9 जुलाई 2026 को दोनों अधिकारियों को पुनः स्मरण-पत्र जारी किया गया है और 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई आख्या (Action Taken Report) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीड़ित ओमपाल सिंह ने बताया घटना को लगभग 50 दिन बीत चुके हैं। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक प्रभावी और विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित का कहना है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दो बार संबंधित चौकी प्रभारी को हत्या के प्रयास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित आवश्यक धाराएं जोड़ने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका समुचित पालन नहीं हुआ।
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवेचना के दौरान संबंधित चौकी प्रभारी ने पीड़ित की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास किया।
पीड़ित और शिकायतकर्ता ओमपाल सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राज्य शासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।