अमरावती के जिला महिला अस्पताल की NICU में आग, तीन नवजातों की मौत
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के जिला महिला अस्पताल की
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के जिला महिला अस्पताल की एनआईसीयू (चाइल्ड यूनिट) में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना सुबह करीब 3:30 बजे मिली।
अमरावती के जिला सर्जन डॉ. विनोद पवार के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां कुल नौ नवजात भर्ती थे। दमकल कर्मियों ने छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन नवजातों को बचाया नहीं जा सका। सुरक्षित निकाले गए छह बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
घटना के बाद अस्पताल और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार मृतक बच्चों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।