हर शनिवार बैंक बंद रहने की खबर फर्जी, PIB ने किया स्पष्ट
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का दावा वायरल हो रहा है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया है कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
PIB ने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से बैंक कर्मचारियों को हर सप्ताह शनिवार और रविवार अवकाश देने की मांग की गई थी। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान भी किया था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया।
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने बैंक यूनियनों की मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की बात कही थी। फिलहाल हर शनिवार बैंक बंद रखने को लेकर कोई सरकारी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।