हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके का PM मोदी पर निशाना, आशुतोष रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को देना होगा इस्तीफा
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर तीखी टिप्पणी की। वहीं, सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।
अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी भारत के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं। इस देश ने आज तक उनसे बड़ा डरपोक और दूसरों को डराने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।”
वहीं, आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट कर ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, “ज्ञानेश कुमार गद्दार है। इस्तीफा तो उसे देना होगा।” रांका ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को हटवाने के लिए उन्हें जीवनभर जेल में रहना भी मंजूर है।
गौरतलब है कि अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रविवार सुबह लगभग 10 बजे रिहा कर दिया गया। तीनों को दिल्ली कैंट स्थित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। रिहाई के बाद सीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जारी रखी।