PM मोदी की संवेदना पोस्ट पर सौरव दास का सवाल, NEET छात्रों को लेकर उठाए मुद्दे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने प्रधानमंत्री के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए NEET छात्रों की कथित मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) (https://x.com/i/status/2077869733890998434)
पर लिखा कि 20 से अधिक NEET छात्रों की मौत पर सरकार की ओर से संवेदना और उनके परिवारों को मुआवज़ा क्यों नहीं दिया गया।
सौरव दास ने अपने पोस्ट में सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अपने ही देशवासियों के प्रति ऐसी उदासीनता क्यों दिखाई जा रही है।
फिलहाल, सौरव दास के इन आरोपों पर केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।