प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरा शुरू, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। वह 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे, जहां राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उनकी स्टेट विजिट होगी।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। बातचीत में व्यापार एवं निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दे शामिल होंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि वह ‘विकसित भारत’ और ‘यांगी उज्बेकिस्तान’ के साझा विजन को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।
ताशकंद में प्रधानमंत्री शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी सेंटर का दौरा भी करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे, जहां वह 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन SCO की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। भारत वर्ष 2017 से SCO का सक्रिय सदस्य है।