राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद मंगलवार सुबह उनकी जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें रात करीब 10 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंत्री के प्रभारी डॉ. सतीश मीणा के अनुसार, किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल कृषि मंत्री अस्पताल के आईसीयू वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार बताया है। संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लोगों और परिवार के सदस्यों से मिलने से परहेज करने की सलाह दी है।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेश के कई राजनेताओं ने किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।