मेरठ: SSP ने दिखाई सख्ती, वायरल ऑडियो और अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर भावनपुर SHO लाइन हाजिर
यूपी: मेरठ में SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने भावनपुर थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
यूपी: मेरठ में SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने भावनपुर थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई मंगलवार रात हुई अपराध समीक्षा बैठक के बाद की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं को लेकर भावनपुर थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।
इसके अलावा भावनपुर थाने की कार्यप्रणाली को लेकर एक वायरल ऑडियो भी सामने आया था। किसान नेता मोहित जाटव के साथी फैसल ने आरोप लगाया कि जानलेवा हमले के मामले में नामजद कैफ को पुलिस ने हथियार समेत पकड़ा, लेकिन गिरफ्तार कर जेल भेजने के बजाय थाने से छोड़ दिया। फैसल ने इस मामले में पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से बातचीत का ऑडियो प्रसारित किया था।
फैसल का दावा है कि वायरल ऑडियो में थानाध्यक्ष ने कैफ के पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात स्वीकार की है।
मामले में विवेचना में लापरवाही के आरोप भी सामने आए थे। वहीं, SSP के अनुसार अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। क्राइम मीटिंग में भावनपुर थाना कई बिंदुओं पर सवालों के घेरे में आया था।